सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Aaj Ka Panchang and Tithi 21 June: शनिवार का पंचांग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय


  Aaj Ka Panchang and Tithi 21 June 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार (aaj ka panchang) आज शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। इस तिथि पर अतिगंड योग और अश्विनी नक्षत्र बना रहेगा। आज आषाढ़  मास 21 जून दिन शनिवार है। पंचाग के अनुसार आज योगिनी एकादशी, साल का सबसे बड़ा दिन है । आप पूजा के लिए शुभ मुहूर्त  का ध्यान रखें। ब्रह्म मुहूर्त की बात करें तो प्रातः 04:04 बजे से प्रातः 04:44 बजे तक है और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा। 


दैनिक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखा जाता है, इसलिए इस पंचांग में हम आपको शुभ समय और राहु काल का समय भी बताएंगे ताकि आपको अपनी पूजा का फल मिल सके। ध्यान में रखकर भगवान की पूजा करें। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पाँच भागों से बना होता है। ये पाँच भाग हैं तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। यहाँ दैनिक पंचांग में हम आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति, हिंदू माह और पक्ष आदि के बारे में जानकारी देते हैं।

आज का पंचांग

कृष्ण पक्ष दशमी
7:20 AM तक

नक्षत्र

अश्विनी
7:51 PM तक

योग

अतिगंड
8:29 PM तक

करण

विष्टि
7:18 AM तक

महीना अमान्त

ज्येष्ठ

महीना पूर्णिमांत

आषाढ़

विक्रम संवत

2082 (कालयुक्त)

शक संवत

1947 (विश्ववासु)

सूर्य राशि

मिथुन

चंद्र राशि

मेष

दिशाशूल

पूर्व

चंद्र निवास

पूर्व

ऋतु

ग्रीष्म

अयन

उत्तरायण

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त

सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक

अमृत काल

दोपहर 01:12 बजे से दोपहर 02:41 बजे तक

विजय मुहूर्त

02:43 अपराह्न से 03:39 अपराह्न तक

गोधूलि मुहूर्त

07:21 अपराह्न से 07:41 अपराह्न तक

स्याहं संध्या

सायं 07:22 बजे से रात्रि 08:22 बजे तक

निशिता मुहूर्त

12:03 पूर्वाह्न, 22 जून से 12:43 पूर्वाह्न, 22 जून

ब्रह्म मुहूर्त

प्रातः 04:04 बजे से प्रातः 04:44 बजे तक

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

सूर्योदय - 05:24 ए एम
सूर्यास्त - 07:22 पी एम
चन्द्रोदय - 02:08 ए एम, जून 22
चन्द्रास्त - 03:03 पी एम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bhagwat Gita Chapter 18 Verse 11: कर्म फल का त्यागी है, वही त्यागी है ! आखिर ऐसा क्यों है ?

  Bhagwat Gita Chapter 18 Verse 11: आपको बता दें कि इस लेख में भगवान कृष्ण भागवत गीता के श्लोक के माध्यम से अर्जुन को समझाते है की   कर्म फल का त्यागी है, वही त्यागी है ! आखिर ऐसा क्यों है ? न हि देहभृता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः , यस्तु कर्मफलत्यागी स त्यागीत्यभिधीयते ( अध्याय 18, श्लोक 11 ) न–नहीं; हि-वास्तव में ही; देह-भृता-देहधारी जीवों के लिए; शक्यम्-सम्भव है; त्यक्तुम्-त्यागना; कर्माणि-कर्म; अशेषतः-पूर्णतया; यः-जो; तु-लेकिन; कर्म-फल-कर्मो के फल; त्यागी कर्मफलों को भोगने की इच्छा का त्याग करने वाला; सः वे; त्यागी कर्म फलो का भोगने की इच्छा का त्याग करने वाला; इति-इस प्रकार; अभिधीयते-कहलाता है। अर्थ - देहधारी मनुष्य के द्वारा सम्पूर्ण कर्मों का त्याग करना सम्भव नहीं है। इसलिये जो कर्म फल का त्यागी है, वही त्यागी है। ऐसा कहा जाता है। व्याख्या - देहधारी अर्थात् देह के साथ तादात्म्य रखने वाले मनुष्यों के द्वारा कर्मों का सर्वथा त्याग होना सम्भव नहीं है क्योंकि शरीर प्रकृति का कार्य है और प्रकृति स्वतः क्रियाशील है। अतः शरीर के साथ तादात्म्य (एकता) रखने वाला क्रिय...

हिन्दू धर्म

  हिन्दू धर्म में कोई एक अकेले सिद्धान्तों का समूह नहीं है जिसे सभी हिन्दुओं को मानना ज़रूरी है। ये तो धर्म से ज़्यादा एक जीवन का मार्ग है। हिन्दुओं का कोई केन्द्रीय चर्च या धर्मसंगठन नहीं है और न ही कोई "पोप"। इसके अन्तर्गत कई मत और सम्प्रदाय आते हैं और सभी को बराबर श्रद्धा दी जाती है। धर्मग्रन्थ भी कई हैं। फ़िर भी, वो मुख्य सिद्धान्त, जो ज़्यादातर हिन्दू मानते हैं, इन सब में विश्वास: धर्म (वैश्विक क़ानून), कर्म (और उसके फल), पुनर्जन्म का सांसारिक चक्र, मोक्ष (सांसारिक बन्धनों से मुक्ति--जिसके कई रास्ते हो सकते हैं) और बेशक, ईश्वर। हिन्दू धर्म स्वर्ग और नरक को अस्थायी मानता है। हिन्दू धर्म के अनुसार संसार के सभी प्राणियों में आत्मा होती है। मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जो इस लोक में पाप और पुण्य, दोनो कर्म भोग सकता है और मोक्ष प्राप्त कर सकता है।